-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश मे फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 11वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा ने स्कूल से आते वक्त अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। जिसके बाद आरोपियों देर रात घर में घुसकर गोली मार दी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि परिजनों ने परिजनों ने आरोपियों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना रसूलपुर के प्रेम नगर की रहने वाली ईशू चक (16) माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। स्कूल जाते समय उसके साथ कुछ बदमाश आए दिन छेड़छाड़ करते थे। शुक्रवार को छात्रा ने इसका विरोध किया था।

जिसके बाद देर रात आरोपी अपने साथियों के साथ छात्रा के घर में घुस गया।आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ा और सोती हुई छात्रा पर तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश देना शुरू कर दिया है।

देर रात अधिकारियों ने लिया मौके का जायजा

घटना के बाद रात में पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंच गई। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि छात्रा की गोली मारकर हत्या की है। पिता ने तीन हमलावरों का नाम बताया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीन टीमें को बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतका 11वीं क्लास की छात्रा थीं। स्कूल के लौटते वक्त आरोपी उसके छेड़छाड़ करते थे। शुक्रवार को मृतका ने इसका विरोध किया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31FfqQV