-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर चर्चित बिकरू हत्याकांड के बाद पुलिस ने 42 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खजांची जय वाजपेयी के खिलाफ पहले ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। जय की प्रॉपर्टी भी जब्‍त की जा चुकी है।

कानपुर में थाना चौबेपुर की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बिकरू कांड शामिल अन्य 30 आरोपियों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसकी जानकारी एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव देते हुए बताया कि 2 व 3 जुलाई की मध्यरात्रि ग्राम बिकरू में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले अन्य 30 आरोपियों के ऊपर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना चौबेपुर में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।जिनके ऊपर शुक्रवार देर शाम गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इन लोगों के खिलाफ लगा गैंग्स्टर एक्ट

उनमें में मुख्य रूप से राहुल, जहान, दयाशंकर, शशिकांत, शिव तिवारी,श्यामू बाजपेई, छोटू शुक्ला, विष्णु पाल उर्फ जिलेदार, राम सिंह यादव, रामू बाजपेई, गोपाल सैनी, सुरेश वर्मा, अरविन्द त्रिवेदी उर्फ गुड्डन त्रिवेदी, शिवम दुबे उर्फ दलाल,उमाकांत उर्फ गुड्डन उर्फ बउआ,शिवम दुबे, बाल गोविंद, संजय दुबे,मनीष, धीरज उर्फ धीरू,सोनू उर्फ सुशील तिवारी, अखिलेश दीक्षित,रमेश चन्द्र, गोविंद सैनी, नन्हू यादव, बल्लू मुसलमान, राजेन्द्र कुमार, जयकांत बाजपेई और प्रशांत शुक्ला व एक अन्य को शामिल किया हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधी विकास दुबे समेत 6 आरोपियों को भी शामिल किया है और अब तक कुल 36 आरोपियों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

क्या बोले एसएसपी

एसएसपी /डीआईजी कानपुर ने बताया कि थाना चौबेपुर के ग्राम बिकरू में जघन्य हत्या काण्ड के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गयी एवं मा.न्याया. में आरोप पत्र प्रेषित किया गया,जिसमे अग्रिम कार्यवाही करते हुए 30 अभियुक्त गणों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है.

गौरतलब है कि 2 व 3 जुलाई की मध्य रात्रि शातिर अपराधी विकास दुबे को पकड़ने के लिए बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम दबिश देने के लिए गई थी इस दौरान शातिर अपराधी विकास दुबे के साथियों ने घेराबंदी कर पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी थी जिसमें मौके पर ही आठ पुलिसकर्मी मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे और लगभग 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के कानपुर में हुए बिकरू कांड में शामिल तीस आरोपियेां के खिलाफ पुलिस ने गैँगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3js6ULb