उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने 4 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी मानसिक अस्वस्थ बताया जा रहा है।
यह है पूरा मामला
खैर थाना क्षेत्र की रहने वाली 4 साल की बच्ची शनिवार को घर पर थी। गांव में ही रहने वाला उसका रिश्ते का चाचा अजीत शराब के नशे में घर आया और बच्ची को अपने साथ घुमाने के बहाने ट्यूबवेल पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल भी पहुंचे। बच्ची को उन्होंने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी
एसपी ग्रामीण पटेल ने बताया कि बच्ची के साथ उसके दूर के चाचा अजीत (28 साल) ने ज्यादती की है। इस संबंध में थाना में केस दर्ज कर लिया है। धारा 376 और 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GA1MHf