उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलित युवती के साथ कथित बलात्कार व मौत के मामले को लेकर पूरे देश में उबाल है। मंगलवार को शासन की तरफ से गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) पांचवीं बार पीड़िता के गांव बूलगढ़ी पहुंची। टीम ने परिवार से मुलाकात की, इसके बाद क्राइम सीन और दाह संस्कार स्थल का भी निरीक्षण किया है। एसआईटी की जांच को बुधवार को सात दिन पूरे हो जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सात दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
पीएफआई कनेक्शन भी तलाश रही एसआईटी
एसआईटी के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौजूद हैं। एसआईटी ने पीड़ित के गांव के लोगों से भी बात की है। इसके अलावा एसआईटी इस बात की भी जांच कर रही है पीड़िता के गांव में पीएफआई ने किस तरह की अफवाह फैलाई और दंगे कराने की साजिश रची है। वहीं, हाथरस के सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), अपर जिला जज भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं। एसआईटी की दूसरी टीम चंदपा थाने में है, जहां केस दर्ज किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GGfV5L