-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गैंगरेप का शिकार हुई 19 साल की दलित युवती व उसकी मौत के मामले को लेकर सियासत जारी है। इस बीच पुलिस ने भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण समेत 500 अज्ञात पर सासनी कोतवाली में केस दर्ज किया है। वहीं, चंदपा थाने में सपा व राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है।

रविवार को सपा, रालोद और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर धारा 144 लागू होने के बाद भी भीड़ लेकर पीड़ित के गांव पहुंचे थे। रास्ते में रोके जाने पर बैरियर को क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की गई। पथराव के दौरान सीओ सकीट एटा देवानंद समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को संभाला था। पुलिस ने आरोपियों पर 147, 148, 323, 504, 332, 353, 427, 188 व आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 के तहत 7 धारा में केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hathras Case News: FIR On Bhim Army President Chandrashekhar Azad And Samajwadi And RLD Worker


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HXNukk