-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

मंगलुरु, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मुदबिद्री में चलाए गए एक अभियान में छह गायों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया। इन गायों को गाड़ी से कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

मुदबिद्री पुलिस स्टेशन हाउस अधिकारी राजेश कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, एक वाहन में से इन छह गायों को बचाया गया, जिसमें ये पीछे की ओर बंधे हुए थे। वाहन चालक सहित इस घटना के तीन आरोपी पीछे घाट की ओर खड़ी एक अन्य कार से फरार हो गए।

राज्य के तटीय क्षेत्र में मंगलुरू से लगभग 50 किमी उत्तर-पूर्व में मुदबिद्री है।

राजेश कुमार ने आगे यह भी बताया, मुदबिद्री के पुलिस निरीक्षक डी. एस. दिनेश कुमार ने शर्टहेडी के पास मुदुकोनाजे में इलाके की छानबीन के दौरान अपनी गाड़ी सड़क पर रोक दी क्योंकि ये आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे। जब गश्त लगा रही जीप ने वाहन को रोकने के लिए पीछा किया, तो कार पीछे की ओर उलट कर दूसरी गाड़ी से टकरा गई।

इंस्पेक्टर ने अपनी आत्मरक्षा के लिए हवा में दो बारी गोलीबारी की, लेकिन अपराधी दूसरी कार में भागने में सफल रहे

बचाए गए गायों को फिलहाल पुलिस स्टेशन लाकर उनके रहने की व्यवस्था की गई है।

कुमार आगे कहते हैं, आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) और कर्नाटक में गोहत्या की रोकथाम और पशु संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गैरकानूनी ढंग से मवेशियों की तस्करी, रैश ड्राइविंग और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उस वाहन के मालिक का भी पता लगा रही है, जिसमें मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Karnataka: 6 cows rescued from cow-smuggling
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jQfmVr