-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप व उसकी मौत के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, शीर्ष अदालत ने बीते छह अक्टूबर को सुनवाई के दौरान पीड़ित परिवार व गवाहों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। जिस पर बुधवार को यूपी सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। जिसमें परिवार व गवाहों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था करने के अलावा तय समय में CBI जांच कोर्ट की निगरानी में करने की मांग की गई है। वहीं, CBI की जांच का आज पांचवां दिन है। आज टीम आरोपियों के परिवार से पूछताछ कर सकती है। वहीं, ईडी को मथुरा जेल में बंद कट्टरपंथी संगठन पीएफआई के चार सदस्यों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।


यूपी सरकार ने कहा- CBI जांच अपनी निगरानी में रखें
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा, पीड़ित परिवार के पास वकील है या नहीं और इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टेट्स क्या है? इस पर हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा था। जिस पर बुधवार को यूपी सरकार ने हलफनामा दाखिल किया। सरकार ने कहा कि पीड़ित परिवार को तीन स्तरीय सुरक्षा दी गई है। घर में सीसीटीवी लगाए गए हैं, नाके पर व घर के बाहर पुलिस का पहरा है। इसके साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई का हवाला दिया गया। खास बात यह है कि यूपी सरकार ने कोर्ट से सीबीआई जांच को अपनी निगरानी में रखने की अपील की गई है।

आज आरोपियों के परिवार से पूछताछ कर सकती है CBI

  • हाथरस केस में CBI जांच का पांचवां दिन है। आज जांच एजेंसी चारों आरोपियों के परिवार से पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा अलीगढ़ व हाथरस के उन डॉक्टरों से भी पूछताछ कर सकती है, जिन्होंने जांच व इलाज किया था। सीबीआई ने बुधवार को पीड़ित के दोनों भाइयों और पिता से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। उसके बाद सीबीआई की टीम ने तीनों को घर छोड़ दिया।
  • पीड़ित के भाई ने बताया था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से हमसे बात की। उन्होंने हमसे अलग-अलग पूछताछ की। उन्होंने मुझसे घटना के बारे में पूछा और मैंने उन्हें जो कुछ भी पता था वह सब बताया है।
  • उससे पहले मंगलवार को सीबीआई टीम ने घटनास्थल और अंतिम संस्कार वाली जगह का दौरा किया था। इस दौरान फोरेंसिक एविडेंस भी जुटाए गए थे। सीबीआई अफसर विक्टिम के बड़े भाई को पूछताछ के लिए साथ ले गए थे। देर शाम उसे पुलिस सुरक्षा में घर भेज दिया गया। परिवार के दूसरे सदस्यों से भी बातचीत की गई थी। इस टीम ने क्षेत्र के चंदपा थाने के पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की थी।

पीएफआई के चार सदस्यों को रिमांड पर ले सकती है ईडी
मथुरा के सीजेएम की अनुमति लेने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम जेल में बंद पीएफआई के चारो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, टीम को पूछताछ में फंडिंग को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में ईडी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।


क्या है पूरा मामला?
शिकायत के मुताबिक, हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की दलित युवती से कथित गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़ित की मौत हो गई। मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाथरस में दलित लड़की के साथ कथित गैंगरेप और मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है।बुधवार को विक्टिम के दोनों भाइयों और पिता से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SVumWm