-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती से कथित गैंगरेप और उसकी मौत केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच, सीबीआई के हाथ एक ऐसा सबूत हाथ लगा है, जो इस केस में शुरुआत से ही सवालों में घिरी पुलिस के खिलाफ है। अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों में से लवकुश नाबालिग निकला है। इसका खुलासा उसके घर से बरामद हाईस्कूल की मार्कशीट से हुआ है। मार्कशीट सामने आने के बाद सीबीआई ने घटना के बाद सस्पेंड हुए पुलिसवालों से पूछताछ की है।

जब वारदात हुई तब लवकुश 17 साल 9 माह का था
आरोपी लवकुश ने साल 2018 में जेएस इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। मार्कशीट पर उसकी जन्मतिथि 2 दिसंबर 2002 लिखी है। ऐसे में उसकी वर्तमान में उम्र 17 साल 10 माह है। 14 सितंबर को जब वारदात हुई तब वह 17 साल 9 माह 12 दिन का था। इसके बावजूद उसे अन्य आरोपियों की तरह जेल भेज दिया गया। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि जेल से भेजने से पहले क्या उसकी मेडिकल जांच नहीं हुई थी? अब पुलिस पर दस्तावेजों को दरकिनार करने का आरोप लग रहा है।

आरोपी लवकुश की मार्कशीट।

सोमवार को जेल में साढ़े 7 घंटे पूछताछ
सीबीआई ने सोमवार को अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि और लवकुश से अलग-अलग करीब साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। इससे पहले सीबीआई ने न्यायालय से परमीशन ली। सीबीआई की टीम ने सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर जेल के अंदर प्रवेश किया था और शाम को 7:30 बजे जेल से बाहर निकली थी। इस दौरान वारदात के दिन कौन-कहां था, इसकी पूरी जानकारी ली गई। इससे पहले सीबीआई ने सभी आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ की थी। सीबीआई ने आरोपी लवकुश के घर से सबूत जुटाए गए थे। इस दौरान कुछ दस्तावेजों के अलावा एक लाल रंग लगा कपड़ा भी सीबीआई ने बरामद किया था।

यह है पूरा मामला
हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की दलित लड़की से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। परिजन ने जीभ काटने का भी आरोप लगाया था। दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़िता की मौत हो गई थी। चारों आरोपी जेल में हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। बीते 11 अक्टूबर को सीबीआई ने मुख्य आरोपी संदीप पर केस दर्ज किया था। इसके बाद से लगातार इस केस की जांच चल रही है। इस केस में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी-डीएसपी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो हाथरस के बुलगढ़ी गांव की है। बीते दिनों सीबीआई ने गांव पहुंचकर आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ की थी। इस दौरान उनके घरों से सबूत जुटाए गए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dHjyVd