-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में गिरावट आई है। वहीं, कोरोना रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 1.5 महीने में कोरोना के एक्टिव मामलों में तेजी से कमी आई है। भारत में अब तक 65 लाख से अधिक कोरोना मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के 74 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 65 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

शारदीय नवरात्रि आज से, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 62,211 नए मामले और 837 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 74 लाख 32 हजार 680 हो गई है। शुक्रवार के 63,371 मामलों और 895 मौतों की संख्या की तुलना में शनिवार को ग्राफ नीचे आया।

इसके अलावा भारत में मामलों की संख्या दोगुनी होने का समय भी तेजी से बढ़कर 70.4 दिन हो गया है। यह रोजाना सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में गिरावट को दर्शाता है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 65,24,595 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है और वर्तमान में 7,95,087 सक्रिय मामले हैं। वहीं कुल 1,12,998 लोग महामारी से जंग हार गए हैं।

नवरात्रि के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में शांति, जानें आज क्या हैं दाम

देश में अब रिकवरी दर 87.78 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है। देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कुल 15,76,062 मामले हैं और 41,502 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को 9,99,090 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक कुल 9,32,54,017 नूमनों की जांच हो चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19: Corona under control in India, active cases less than 8 lakhs in 1.5 months
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3k8nPn0