-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इसके मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि भारत में बीते दिनों से इससे संक्रमितों होने वाले मरीजों की संख्या में अभूतपूर्व गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटों के दौरान 59,105 मरीजों ने इस वायरस को मात दी है। वहीं देश में एक्टिव केस भी घटकर 6 लाख 53 हजार पर आ गए हैं। इसी के साथ अब तक कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 71 लाख 37 हजार के पार पहुंच गई है। 

बात करें संक्रमित मरीजों की तो बीते 24 घंटों की तो देश में 45,149 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 79 लाख 09 हजार पहुंच गई। वहीं मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटों में 480 लोगों ने इस वायरस के कारण जान गंवाई है। इसी के साथ कुल मरने वालों की संख्या 1 लाख 18 हजार 534 हो गई है। 

Maharashtra: दशहरा रैली में सीएम उद्धव ठाकरे की विरोधियों को चुनौती

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में रिकवरी की दर 90.23 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोरोनावायरस की लड़ाई में एक मील का पत्थर पार कर लिया है। 70 लाख से ज्यादा मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

संक्रमितों का साप्ताहिक आंकड़ा

  • तारीख        कुल मरीज
  • 19 अक्टूबर    55,722 मामले 
  • 20 अक्टूबर    46,790 मामले  
  • 21 अक्टूबर    54,044 मामले 
  • 22 अक्टूबर    55,839 मामले  
  • 23 अक्टूबर   54,366 मामले 
  • 24 अक्टूबर   53,370 मामले 
  • 25 अक्टूबर   50,129 मामले 


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19: 45 thousand new cases revealed in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3orb9ud