-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में कोतवाल व एसपी के बीच की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कोतवाल एसपी से कह रहे हैं कि सर आप हमको निलंबित कर दीजिए, लेकिन माँ की गाली मत दीजिए। हालांकि एसपी ने कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने अपने ऊपर लगे गाली के आरोप को निराधार बताया है।

जिले के कप्तान विपिन मिश्रा एक बार फिर से गाली देने के आरोप में सुर्खियो में आ गए हैं। इस बार एसपी पर गाली देने का आरोप कोई और नही बल्कि एसपी के द्वारा ही नियुक्त कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने लगाया है। एसपी व कोतवाल के बीच की एक ऑडियो भी वायरल हुई है। जिसमें कोतवाल एसपी से पूछ रहे हैं कि सर आपने मुझे माँ की गाली दी है। सीओ के फोन पर। मैं बगल में ही खड़ा था और सुना हु। आप मुझे निलंबित कर दीजिए, लाइन हाजिर कर दीजिए। लेकिन माँ की गाली न दीजिए। ऑडियो में एसपी कहते हैं कि तुम इसे तमाशा बनाओगे। मैं कार्रवाई करूँगा। एसपी ने नानपारा कोतवाल रहे डीके श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिए।

क्या है मामला

26 अक्टूबर को नानपारा कोतवाली क्षेत्र में गोली चल गई।एक युवक को गोली लगी तो मौके पर सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव व कोतवाल डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुँचे। आरोप है कि घटना के समय एसपी ने सीओ के फोन पर घटना की जानकारी ली और गाली देते हुए कहा कि कोतवाल से बोल दो कि सुबह तक आरोपी गिरफ्तार हो जाना चाहिए। सीओ के पास ही खड़े होने के कारण यह बात कोतवाल ने अपनी कानों से सुनी और अपने फोन से एसपी को फोन करके कहा कि सर निलंबित कर दीजिए, लेकिन माँ की गाली न दीजिए। एसपी ने सोमवार देर रात कोतवाल डीके श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया।

बोले एसपी

एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मेरे द्वारा बताने के बाउजूद भी कोतवाल मौके पर नही पहुंचे। अगर समय से पहुँच जाते तो गोलीकांड न होती। अनुसाशनहीनता के कारण लाइन हाजिर किया गया है। आगे भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahraich Kotwal To UP Superintendent of Police (SP), Says Suspend Kar Dijiye Leking Ma Ki Gali Mat Dijiye


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e9O2j1