-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले मुरादनगर सीट से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी (60) की स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सिहानी गेट थाना इलाके के लोहिया नगर की है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पड़ताल की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है। मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

बदमाशों ने सिर में मारी दो गोली

मूल रूप से मुरादनगर थाना क्षेत्र के सारा गांव के रहने वाले नरेश त्यागी पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों में ठेकेदारी करते थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वे लोहिया नगर स्थित पार्क में टहलने जा रहे थे। तभी स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए नरेश त्यागी ने भागने की कोशिश की। लेकिन पैर लड़खड़ाने से वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने उनके सिर में दो गोली मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया
सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नरेश त्यागी। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SDo9hN