राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में गुरुवार रात झोपड़ी में सो रहे 90 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। बुजुर्ग के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के अलावा मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है।
तालकटोरा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल डिग्री कॉलेज के पास स्थित टेंपो स्टैंड के पास बीते 10 सालों से ज्ञानी यादव झोपड़ी बनाकर रहते थे। वे मूलरूप से पारा के रहने वाले थे। उनका परिवार पारा में ही रहता है। झोपड़ी से ही चाय की दुकान चलाते थे। बेटे सागर राम यादव ने बताया कि वह गुरुवार रात 9:30 बजे घर चला गया था। सुबह 6:45 बजे जब लौटकर आया तो देखा पिता का शव तख्त पर पड़ा था। खून निकल रहा था। धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
बेटे का कहना है कि पारा में जमीन को लेकर सागर गुप्ता नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा है। जमीन का बैनामा सागर गुप्ता ने किया था। जिसके बाद से वह पैसे की मांग रहे थे, लेकिन लॉकडाउन में धंधा चौपट होने की वजह से हम उनको पैसा वापस नहीं कर पाए। इसके बाद से विवाद चल रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33KunCS