उत्तर प्रदेश में किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस महानगर कमेटी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी की मांग है कि धान खरीद में नमी के नाम पर जो कटौती, गन्ना भुगतान, किसान द्वारा लगाए गए नीजी नलकूप के बिल में वृद्धि और किसानों की फसल आवारा पशु द्वारा बरबाद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन धरना कर रही है।
महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा अगर किसान हितैषी होती तो काले कानून को न लाती, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में किसान आंदोलित है। सिर्फ उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए बिल बनाया है।
डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मुकेश चौहान ने कहा प्रदेश कांग्रेस की कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन पर प्रत्येक जिले में प्रदर्शन करेंगे। किसानों के खिलाफ हो रहे अन्याय और उनके खिलाफ बनाई गई नीतियों को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34l6bai