-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर जारी तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए आज (12 अक्टूबर, सोमवार) चीन के साथ सातवीं बार कमांडर स्तर की बैठक होने जा रही है। जिसमें दोनों ओर से सैन्य अधिकारी अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में सैनिकों को पीछे हटाने पर मंथन हो सकता है। बता दें कि दोनों देशों की सेनाएं बॉर्डर पर तैनात हैं और एक-दूसरे के सामने हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक का एजेंडा सेना की फेस-ऑफ साइटों के साथ-साथ पूर्वी लद्दाख में पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में पूरी तहर से डी-एस्कलेशन होगा। यह बैठक दोपहर 12 बजे के करीब ईस्टर्न इलाके के चुशूल इलाके में होगी। 

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- जम्मू-कश्मीर में दोबारा आर्टिकल 370 की बहाली में चीन से मदद मिल सकती है

आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच मई में तनाव शुरू हुआ था। वहीं जून में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, इस बीच कई बार सैनिकों को पीछे हटाने पर मंथन हुआ लेकिन चीन हर बार अपनी बात से पीछे हट गया। ऐसे में लगभग 6 महीने से चल रहे इस विवाद का अभी तक निपटारा नहीं हो पाया है। वहीं LAC में महज दो-तीन किलोमीटर के दूरी पर दोनों देशों के जवान डटे हुए है। 

इस बैठक से पहले विवाद को खत्म करने के लिए शुक्रवार को पावर चाइना स्टडी ग्रुप (सीएसजी) का गठन किया गया। सूत्रों के मुताबिक सीएसजी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवाने शामिल हैं। सीएसजी ग्रुप ने भी पूर्वी लद्दाख में स्थिति की समीक्षा की।

हाईकोर्ट में हाथरस केस की आज सुनवाई

वहीं आज की बैठक की बात करें तो यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि भारत की ओर से बात करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की अगुवाई में ये आखिरी चर्चा होगी। इस बैठक में विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी (ईस्ट एशिया) नवीन श्रीवास्तव भी शामिल होंगे। साथ ही चीन की ओर से भी सैन्य अधिकारी के अलावा विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन के हाथ में ये जिम्मेदारी आ जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India China: 7th round of Corps Commander level talks with China today
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IoAu7H