कोरोना संक्रमण के बीच शारदीय नवरात्रि का आज चौथा दिन है। मंगलवार यानी आज वाराणसी में दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के चौथे स्वरुप कूष्मांडा मंदिर में पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। कोविड से बचाव के उपायों का ध्यान रखते हुए लोगों ने आदि शक्ति की उपासना की। भक्तों ने कहा कि मां हर आपदा में अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।
लाल चुनरी और मिठाई का लगाया भोग
भक्तों ने मां कूष्मांडा को चुनरी के साथ लाल अड़हुल के फूल की माला, मिष्ठान का भोग लगाया। पंडित राजन शुक्ला ने बताया कि कूष्माण्डा चार जगत की अधिष्ठात्री हैं। कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा करनी चाहिए। संस्कृत भाषा में कूष्माण्डा कुम्हड़े को कहा जाता है। कुम्हड़े की बलि मां को प्रिय है।
सभी के कल्याण की कामना की
भक्त सोनू भार्गव ने बताया कि कोरोनाकाल में मंदिर महीनों बंद रहा। महामारी खत्म नहीं हुई, लेकिन भक्तों की रक्षा मां करती हैं। गीता देवी ने बताया कि इतनी भीड़ के बीच मां का दर्शन कर आनंद आ गया। मां सभी का कल्याण करें, यही कामना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lZNOxJ