-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। हालांकि युवती ने दिलेरी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और बेल्ट निकालकर सरेआम उसकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


इवनिंग वॉक कर रही थी लड़की, शोहदे को पकड़कर पीटा

यह मामला शहर के पॉश इलाके में शुमार चन्द्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी गार्डन) का है। रोज की तरह गुरुवार को सिविल लाइंस की रहने वाली दो लड़कियां कंपनी बाग में इवनिंग वॉक कर रही थीं। करीब 7 बजे उनमें से एक लड़की को लगा कि एक लड़का उनका पीछा कर रहा है। लड़की ने उसे इग्नोर किया तो लड़के ने लड़की पर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया। फिर भी लड़की ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की और वॉक करती रही। हद तब हो गई जब मनबढ़ लड़के ने लड़की का रास्ता रोककर उसे पकड़ने की कोशिश की। फिर क्या था, तैश में आई लड़की ने शोहदे की पिटाई शुरू कर दी। जिससे वहां भीड़ लग गई और लोगों ने भी शोहदे को दो चार थप्पड़ जड़े।


पुलिस ने कहा नशे में धुत था शोहदा, नहीं बता पाया नाम पता
सूचना पर कर्नलगंज कोतवाली की पुलिस पहुंची और शोहदे को अपने साथ लेकर चली गई। इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि शोहदा नशे में धुत था। इसलिए रात के वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर अभी तक आई नहीं है। आगे की कार्रवाई देखते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रयागराज में छेड़खानी के आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jzHWu0