-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्षी दल लगातार किसानों के समर्थन में आकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह धरना प्रदर्शन हो रहा है, चक्का जाम किया जा रहा है। सरकारी विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी किसानों के समर्थन ट्रैक्टर रैली में शामिल हो रहे हैं। इन तमाम विरोधी आवाजों के बीच सत्ता पक्ष के केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, कि विपक्षी दल दलालों के दलाल बन गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्‍पादन की कीमत तय करने का अधिकार किसान का ही होगा। एक देश एक बाजार होगा। इसका अगर नुकसान किसी का हो रहा है तो सिर्फ नुकसान दलाल का हो रहा है। इसलिये ये चिल्ला रहे हैं। गोवा पहुंचे प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि संसद में कृषि सुधार के जो तीन कानून पास हुए हैं, उनसे खेती का भाग्य बदलने वाला है। खेती की मूलभूत समस्याओं का उपाय होने वाला है। कृषि उत्पादकता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। कृषि क्षेत्र में नई तकनीक, नया निवेश आने से उत्पादकता बढ़ेगी। खेती की मूलभूत समस्याओं का उपाय होने वाला है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Union Minister Prakash Javadekar targeted opposition parties over the agricultural law
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33sLkBu