उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और मौत मामले में सीबीआई की जांच का छठा दिन है। आज सीबीआई अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। गुरुवार को सीबीआई ने आरोपियों के घर की तलाशी ली थी।
फोरेंसिक टीम को आरोपी लवकुश के घर से कुछ अहम सबूत भी मिले थे। हालांकि, परिजनों का कहना है कि सीबीआई जिस लाल रंग के दाग लगे कपड़े को जब्त किया था, असल में वह खून नहीं पेंट के दाग थे। सीबीआई की टीम ने आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की।
क्या है पूरा मामला?
हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने 19 साल की दलित लड़की से कथित गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़ित की मौत हो गई। मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था। बीते, 11 अक्टूबर से सीबीआई हाथरस केस की जांच कर रही है। हाथरस पुलिस की पहली एफआईआर के आधार पर मुख्य आरोपी संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3575m4h