-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराने के बाद दिल्ली के खिलाड़ियों ने होटल में जमकर मस्ती की। मैन ऑफ द मैच रहे शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर सहित टीम के कई खिलाड़ियों ने बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस किया। धवन ने इंस्टाग्राम पर पार्टी का विडियो शेयर किया। जिसमें सभी खिलाड़ी एक पंजाब गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। आईपीएल में इस बार डेब्यू करने वाले तुषार देशपांडे काफी उत्साहित नजर आए। वह टेबल पर चढ़कर डांस करते दिखे।

दिल्ली की शारजाह में तीसरी जीत

शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स की यह तीसरी जीत है। पॉइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर पहुंच गया है। दिल्ली के 14 पॉइंट हो गए हैं। दिल्ली ने अब तक खेले 9 मैचों में से 7 में जीता है। जबकि दो में हार मिली है।

धवन ने बनाया शतक

चेन्नई ने 180 रन का टारगेट दिया। दिल्ली ने 5 विकेट गंवाकर 185 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। धवन ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने 58 गेंद पर 101 रन बनाए। जिसमें 1 छक्का और 14 चौका शामिल है। धवन ने 7 मैचों में 539 रन बना लिए हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 168 मैचों में 34.05 की औसत से 4937 रन बना चुके हैं। जिसमें 39 अर्धशतक भी शामिल है। धवन के अलावा अक्षर पटेल ने 21, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 और मार्कस स्टोइनिस ने 24 रन बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शारजाह में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे शिखर धवन ने 58 गेंद पर 101 रन बनाए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T6SC85