-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में बुधवार रात 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। उसने मौका पाकर दरोगा की पिस्टल छीन लिया और फायरिंग करते फरार होने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे घेर लिया और जवाबी कार्रवाई की तो उसके पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरोगा की पिस्टल बरामद हो गई है।

बरामद दरोगा की पिस्टल।

वारदात स्थल ले गई थी पुलिस

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सूरजपुर थाने की पुलिस दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सोनू वर्मा को घटनास्थल पर ले गई थी। पुलिस को मौके से चाकू बरामद करना था। लेकिन इसी बीच उसने एक दरोगा से पिस्टल छीन लिया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस की कस्टडी में आरोपी।

टॉफी खिलाने के बहाने 8 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि रबूपुरा थाना क्षेत्र के जॉन चाना गांव निवासी सोनू जॉब की तलाश में सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दोस्त के यहां आता-जाता रहता था। आरोपी ने बुधवार सुबह पड़ोस में रहने वाली एक 8 साल की मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर छत पर बुला लिया और उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची के रोने पर परिवार वालों ने देखा कि उसके साथ गलत काम हुआ है। पीड़ित परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो ग्रेटर नोएडा की है। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हुआ है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31xx09k