-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। जिसे जीतने के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां व जनसंपर्क कर रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा सीट और कानपुर के घाटमपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगेंगे। पहले घाटमपुर में रैली होगी, उसके बाद सीएम बांगरमऊ पहुंचेंगे। भाजपा ने बांगरमऊ में श्रीकांत कटियार को मैदान में उतारा है। जबकि घाटमपुर में उपेंद्र नाथ कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं।


सीएम योगी की पहली जनसभा घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में सुखवासी सिंह स्मारक महाविद्यालय में होगी। यहां सीएम योगी के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहेंगे। इसके बाद वे बांगरमऊ जाएंगे। जहां प्रदेश सरकार के मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।

इन सात सीटों पर हो उपचुनाव

विधानसभा सीट कौन था विधायक
घाटमपुर (कानपुर) कमल रानी वरुण (भाजपा)
मल्हनी (जौनपुर) पारसनाथ यादव (सपा)
बुलंदशहर सदर वीरेंद्र सिरोही (भाजपा)
टूंडला (फिरोजाबाद) प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (भाजपा)
देवरिया सदर जन्मेजय सिंह (भाजपा)
बांगरमऊ (उन्नाव) कुलदीप सिंह सेंगर (भाजपा से अब निष्कासित)
नौगावां सादात (अमरोहा) चेतन चौहान (भाजपा)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jwAL5k