-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की मृत 19 साल की दलित युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। परिवार वालों ने दावा किया था कि दुष्कर्म के बाद युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई और उसकी जीभ भी काट दी गई थी। लेकिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के तीन डॉक्टरों के पैनल की ऑटोप्सी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। प्राइवेट पार्ट में पीरीयड के दिनों के लक्षण मिले हैं। कोई जोर जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है। गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जो कि गला दबाने के हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है।

दो अस्पतालों की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं

युवती की मेडिकल जांच अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई थी। उसमें भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई थी। कमोबेश वही रिपोर्ट अब दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने दी है। सफदरगंज हॉस्पिटल के तीन डॉक्टरों के पैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि लड़की के साथ कोई भी रेप की पुष्टि नहीं हुए है। उसके प्राइवेट पार्ट में जो लक्षण हैं, वह नॉर्मल डे के हैं। डॉक्टरों का दावा है कि, लड़की की गला दबाया गया है। खिंचाव के निशान हैं, जिससे उसके चोटें लगी हैं। फिलहाल मौत होने की भी पुष्टि उस चोट से नहीं हुई है। डॉक्टरों ने मौत के कारणों को जानने के लिए विसरा प्रिजर्व कर लिया है।

एसपी हाथरस विक्रांत वीर का कहना है कि, हम फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद मौत और होने घटना किया जाने की पुष्टि हो पाएगी।

क्या है पूरा मामला?

हाथरस जिले के थाना चंदपा इलाके के गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृत पीड़िता।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l72TNz