-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी के दुबग्गा इलाके के वन विभाग के जंगल में तीन दिन पुराना महंत का शव मिला। लकड़ी बीनने गई महिलाओं ने शव को देखकर वन विभाग जे कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के माध्यम से जांच से जुट गई। मृतक के भतीजे का कहना है कि, मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी जिससे वह कभी-कभी दो-दो दिन घर से लापता हो जाते थे।

शुरुआती जांच में पुलिस सुसाइड मानकर जांच कर रही
दुबग्गा इलाके के वन विभाग जंगल मे पेड़ से लटके मिले शव की शिनाख्त करते हुए भतीजे ने पुलिस को बताया कि, नशीले पदार्थ के सेवन करने का मृतक सुखदेव साहू आदि था। बीते 11 फरवरी 2020 को मड़ियांव पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद कर सुखदेव साहू को जेल भेजा था। वहीं सुखदेव पेट रोग समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित परेशान था जिसके चलते वह परेशान रहता था। पेड़ से लटकते हुए महंत के हाथ पर पहले से प्लास्टर चढ़ा हुआ था। फिलहाल शुरुआती जांच में पुलिस सुसाइड मानकर जांच कर रही।

पुलिस और वन विभाग कर्मियों के बीच हुई बहस
मृतक के पोस्टमार्टम का पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं दुबग्गा के वन विभाग क्षेत्र में मिले महंत के शव पर कर्मियों की नजर नहीं पड़ी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग कर्मियों के बीच बहस हुई है। आखिर तीन दिन से शव पेड़ से लटकता मिला आप सभी को जानकारी नहीं हो पाई। विभाग के जंगल में 18 कर्मियों की तैनाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिन से लापता एक महंत का शव पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kp80J2