-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भदरस गांव में शुक्रवार रात खेत में जुआ खेल रहे लोगों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका शव खेतों में फेंक दिया गया। सुबह खेत में शव होने की सूचना मिलने पर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि पप्पू बाजपेई (45) गांव के बाहर खेत में कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहा था। यहां जुआ के दौरान हुए विवाद में अज्ञात लोगों ने पप्पू के सीने व गर्दन में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई और हत्यारोपी भाग निकले। सुबह शव पाया गया तो कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने शव देखकर दी पुलिस को सूचना

शनिवार सुबह खेतों में पहुंचे ग्रामीणों ने पप्पू का शव पड़ा देखा तो सूचना परिजनों व पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पप्पू अपराधी किस्म का था। हत्या के अन्य कारणों क पड़ताल की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कानपुर के घाटमपुर इलाके में शुक्रवार रात को जुआ खेलते समय हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mIxF01