उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मामला शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव का है। यहां रहने वाले 24 साल के जितेंद्र पटेल की सोमवार को घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकते हुए लाश मिली। जितेंद्र अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि शुरूआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
सोमवार रात घर से गमछा लेकर निकला था
जितेंद्र के पिता प्यारेलाल ने बताया कि बेटा रविवार रात दो गमछा लेकर घर से निकला था। कहां गया? इसकी खबर किसी को नहीं थी। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी उसकी खोजबीन की गई। गांव और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसकी मौत की खबर दी। पिता ने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया। फिलहाल, पुलिस को इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा को लेकर आत्महत्या की बात
ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव के ही किसी लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हो सकता है कि वो मिलने निकला था। उसके साथ अनहोनी हो गई। पुलिस फॉरेंसिक टीम को बुलाकर भी मौके की जांच करवा रही है। साथ ही युवक का कॉल डिटेल भी चेक किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lgTpiy