-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

अयोध्या में आज से 9 दिनों तक चलने वाली रामलीला की शुरुआत होगी। इसके लिए सरयू किनारे स्थित लक्ष्मण किला मंदिर में मंच (सेट) सजाया गया है। इस रामलीला के पात्र जाने-माने फिल्मी कलाकर होंगे। राम और सीता की भूमिका में सोनू डागर और कविता जोशी तो रावण का किरदार शहबाज खान निभाएंगे।

भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी अंगद और गोरखपुर से सांसद रवि किशन भरत की भूमिका में दिखेंगे। शाम साढ़े छह बजे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलीला का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी भी रामलीला देखने के लिए पहुंचेंगे। पहली बार इसका प्रसारण दूरदर्शन व डीडी भारती चैनल पर होगा।

14 स्थलों की मिट्टी से बनाई गई ये प्रतिमा।

मायानगरी मुंबई से आया 85 कलाकारों का दल
दिल्ली व मुंबई से करीब 85 कलाकारों का दल अयोध्या पहुंच गया है। रामलीला को राम कथा के मूल स्थलों से जोड़ने के प्रयास भी किए गए हैं। राम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि प्रभु श्रीराम का पात्र निभाने वाले कलाकार के लिए प्रभु राम की ससुराल जनकपुर नेपाल से राजशाही वस्त्र बनकर आए हैं। साथ ही माता सीता के गहने उनके ससुराल अयोध्या में तैयार हुए हैं।

भगवान श्री राम जी का धनुष कुरुक्षेत्र से आया है और रावण की कई पोशाकों में से एक पोशाक श्रीलंका से बनकर आई है। इसके अलावा 14 उन प्रमुख स्थलों से मिट्टी लाई गई है, जहां से होकर प्रभु राम लंका गए थे। इस मिट्टी से प्रभु राम की प्रतिमा भी जानेमाने मूर्तिकार से तैयार करवाई गई है। राम लीला की समाप्ति पर इस प्रतिमा को सरयू नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा।

14 भाषाओं में होगा यू ट्यूब पर प्रसारण

बॉबी ने बताया कि अयोध्या की रामलीला की रिकॉर्डिंग के एक हफ्ते के बाद 14 भाषाओं हिन्दी, इंग्लिश, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरियाणवी, बांग्ला, मैथिली, ओड़िया भाषा में डब करके संपादित किया जाएगा। इसे बाद में धारावाहिक के तौर पर 9 भागों में यूट्यूब पर दिखाया जाएगा।

ये हैं कलाकारों की भूमिकाएं

फिल्म कलाकारों ने मुंबई में रिहर्सल की है। इस रामलीला में सांसद और फिल्म स्टार मनोज तिवारी अंगद, सांसद फिल्म स्टार रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म स्टार विंदु दारा सिंह हनुमान जी के रूप में, असरानी नारद मुनि के रूप में दिखेगे।

इनके अलावा फिल्म स्टार रजा मुराद अहिरावण, शाहबाज खान रावण के रूप में नजर आएंगे। अवतार गिल सुबाहु और जनक के किरदार में तो राजेश पुरी सुतिक्ष्ण और निषादराज के किरदार में दिखेंगे। अभिनेत्री रितु शिवपुरी कैकई, अभिनेता राकेश बेदी विभीषण के किरदार में तो उनकी बेटी सुलोचना के किरदार में नजर आएगी। महाभारत के चर्चित कलाकार सुरेंद्र पाल भी इस राम लीला से जुड़ गए हैं।

दर्शकों को अनुमति नहीं

बताया गया कि कोविड संकट के चलते अयोध्या की रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की अनुमति बिल्कुल नहीं है। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाई जाएगी।

कलाकारों ने अयोध्या आकर क्या कहा?

  • रामलीला में कविता जोशी सीता के भूमिका में दिखेंगी। वे कहती हैं, ''मैं सौभाग्यशाली हूं कि राम लीला में सीता जी का रोल मिला है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि राम की नगरी में मैं उनकी पत्नी का रोल रामलीला में करूंगी।''
  • राम की भूमिका में नजर आने वाले सोनू डागर ने कहा, ''मैं बेहद खुश हूं कि मुझे भगवान राम की भूमिका अदा करने का मौका मिला है। भगवान राम का संदेश जन जन तक रामलीला के मंचन से जाएगा।''
  • विंदु दारा सिंह ने कहा, ''अयोध्या में रामलीला करना अद्भुत अनुभव होगा। हम अपने को धन्य समझते हैं कि हमें अभिनय का मौका मिला। सीएम योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने इसके आयोजन को अनुमति दी।''
  • असरानी ने कहा, ''मैं नारद की भूमिका में दिखूंगा। पहले ही यहां राम लीला करने की मंशा थी जो अब पूरी हो रही है। राम की नगरी में रामलीला का भव्य आयोजन देश विदेश में पहुंचेगा।''
  • रावण के पात्र को निभाने वाले शाहबाज खान ने कहा, ''रामलीला अयोध्या में आयोजित हो इससे अच्छी बात और करता हो सकती है। मैंने इससे पहले भी दिल्ली व अन्य जगहों पर रामलीलाओं में काम किया है लेकिन अयोध्या की राम लीला का हिस्सा बनने से बेहद रोमांचित हूं।''


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अयोध्या में एक मंच पर नजर आए रामलीला के पात्र।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dBZh3i