-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

फर्जी दस्तावेज के आधार पर शस्त्रों का नवीनीकरण कराने के मामले में फरार चल रहे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज अहमद खान ऊर्फ भाई मेराज को जैतपुरा पुलिस ने शनिवार तड़के नक्खीघाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मेराज पर कैंट थाने में 19 मिर्जा मुराद ,जलालपुर में भी एक एक मुकदमे दर्ज है।इससे पहले मेराज के भांजे परवेज अहमद को भी सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

मेराज के घर कुर्की करनें के लिए पुलिस ने कोर्ट से आदेश मांगा था
इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने इसकी पुष्टि की है। इस बीच कोर्ट में मेराज के अधिवक्ता अनुज यादव के जोरदार विरोध के बाद पुलिस की याचिका खारिज कर दी। मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी अशोक विहार कालोनी निवासी मेराज अहमद ऊर्फ भाई मेराज ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने शस्त्रों का नवीनीकरण कराया था।

इस मामले में जांच के बाद जैतपुरा थाने में मेराज अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 470, 471, 216 एवं 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में मेराज अहमद के फरार होने के चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी पुलिस को बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज भाई को पकड़ने में सफलता मिल गई है। वह कई मामलों में वांछित था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SjLEMD