-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान पिछले छह महीने से बंद काशी के सबसे बड़े पर्यटन स्थल सारनाथ में स्थित ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर और डियर पार्क को खोल दिया गया है। पर्यटकों को सोशल डिस्टेंसिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। बाहर सुरक्षाकर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। 17 मार्च के बाद से ही सारनाथ को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। कुछ दिन पहले संग्राहालय और पुरातात्विक खंडहर को खोल दिया गया था।

बच्चे और परिजन पहले यहां मौजूद हंस,बत्तख,पक्षियों और मगरमच्छ और अन्य जानवरों को दाना और बिस्किट खिलाते थे। लेकिन कोरोना काल मे अभी इसको प्रतिबंधित रखा गया है। लोगों को बहुत देर बैठने की भी अनुमति नहीं है। डियर पार्क सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही खुलेगा।

सारनाथ का बौद्ध मंदिर भी खोल दिया गया।
सारनाथ का बौद्ध मंदिर भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

मंदिर को भीड़ के अनुसार खोलने बंद करने का निर्णय शाम को होगा
महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव मेधांकर थेरो ने बताया कि अभी बहुत लोगों को जानकारी नहीं है। मंदिर कैंपस में भीड़ को रुकने नहीं दिया जायेगा। जहां भगवान बुद्ध ने अपने शिष्यों को पहला उपदेश दिया था,उसके भी दर्शन लोग कर पायेंगे। पर्यटक रोहित ने बताया कि करीब 6 महीने बाद जू आज खुला है। यहां मंदिर दर्शन के साथ पक्षी विहार देखने का अलग ही मजा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाराणसी का डियर पार्क छह महीने के बाद आज पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jkAV0g