-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रविवार दोपहर लड़की को एक युवक ने फोन कर खेत में बुलाया। यहां चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। मुख्य आरोपी से लड़की के प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। बदहवास हालत में आरोपी पीड़ित को मौके पर छोड़कर भाग निकले। लड़की को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता लड़खड़ाते हुए घर पहुंची, अस्पताल लेकर भागे परिजन

पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रविवार दोपहर खेत की तरफ गई थी। उसे बगल के गांव के एक युवक ने फोन कर बुलाया था। यहां उसके तीन और साथी थे। सभी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में लड़की घर पहुंची और बेहोश हो गई। परिजन उसे सिसवा पीएचसी ले गए। पुलिस ने बंद कमरे में पहले लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टरों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पीड़िता के पिता को बुलाकर घटना के बारे में जानकारी ली। सीएचसी पर महिला चिकित्सक के अभाव में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केस दर्ज करके मुख्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महाराजगंज में गैंगरेप पीड़िता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34oU2Qv