-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक इलाके में शनिवार रात भूमाफियाओं ने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत को सोते वक्त गोली मार दी। महंत की हालत नाजुक है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मठ के भाजपा के पूर्व सांसद और महंत रामविलास दास वेदांती संरक्षक हैं। यहां अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास बतौर महंत नियुक्त हैं। वे दो सालों से मंदिर में रहते हैं। शनिवार रात करीब 2 बजे कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में आकर सम्राट दास को गोली मार दी। आवाज सुनकर मंदिर में सो रहे लोग दौड़े। लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए।

भूमि विवाद सामने आया

कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हमला करने चार लोग आए थे। मंदिर के एक अन्य पुजारी सीताराम दास की तहरीर पर हत्या के प्रयास में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में मंदिर की जमीन का विवाद सामने आया है। घटना के पीछे भूमाफिया का हाथ बताया जा रहा है। घटना में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोली लगने से घायल सम्राट दास की हालत नाजुक है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30W2Dcr