श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय ठिकानों पर जमकर गोलाबारी की।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन किया और भारतीय ठिकानों पर जमकर गोलीबारी की।
उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से किए गए जम्मू डिवीजन के रजौरी जिले में युद्धविराम उल्लंघन में जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर शहीद हो गए थे।
एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SFkpMp