-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक छात्र का दो दिन पहले अपहरण करने की बाद हत्या कर देने की वारदात सामने आई है। अपहरण के बाद छात्र की हत्या होने से हड़कंप मचा हुआ है। परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र को ढूंढ़ने के लिए एसओजी समेत पांच टीम लगाई गई थी। पुलिस ने कई लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी ओमकार नाथ का 13 वर्षीय पुत्र वेदप्रकाश गुरुवार को अपने घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकला हुआ था। काफी देर तक जब वह घर नही लौटा तो परिजन ढूंढने निकले। खोजबीन के बाद जब छात्र का पता नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में बेटे के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की। गुरुवार की देर रात छात्र के शव मिलने की सूचना मिली।

छात्र का शव मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

सूचना पर परिजन व बहराइच पुलिस पड़ोसी जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के देवरनियां गांव पहुंचे। जहां पर छात्र का शव मिला। बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां- बाप घटना स्थल पर ही बेहोश हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ नान पारा जंगबहादुर यादव ने बताया कि घटना स्थल पर हु। मटेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना के राज का खुलासा किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक छात्र बेद प्रकाश। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQDoRB