श्रीनगर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी जारी है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर एक तलाशी अभियान के दौरान इलाके की घेराबंदी करने के बाद चदूरा में मुठभेड़ शुरू हुई।
जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस ने कहा, बडगाम के चदूरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं।
वीएवी-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nZ3Fy6