चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल नहीं खोलने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी कि, अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल और मनोरंजन पार्क नहीं खोलने का फैसला किया है।
उन्होंने आगे कहा, हालांकि रामलीला कार्यक्रमों को सख्त कोविड प्रोटोकॉल के साथ अनुमति दी जाएगी।
केंद्र ने 15 अक्टूबर से देशभर में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन कुछ शर्तों के साथ, जिसमें 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी भी शामिल है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में फिल्मों को रिलीज करने की अनुमति नहीं है।
गौरतलब है कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स मार्च के अंत से ही बंद थे।
एमएनएस-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3drgqga