-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक पासवान का गुरुवार रात निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री ने रामविलास पासवान की पत्नी और बेटे चिराग पासवान को सांत्वना भी दी।

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को अस्पताल से शुक्रवार सुबह 12 जनपथ लाया गया।

उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक उनके आवास पर रखा जाएगा। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जाएगा।

पटना में, उनके पार्थिव शरीर को लोजपा कार्यालय में रखा जाएगा, जहां लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

पासवान का शनिवार को पटना में अंतिम संस्कार होगा।

केंद्रीय मंत्री का पिछले शुक्रवार को दिल का ऑपरेशन हुआ था।

प्रधानमंत्री के अलावा, कई अन्य नेताओं जैसे रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह ने भी लोजपा नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।

74 साल के रामविलास, जिन्होंने पिछले साल सक्रिय राजनीति में 50 साल पूरे किए थे, पहली बार 1969 में विधायक चुने गए थे।

पासवान के निधन के कुछ ही दिनों पहले चिराग पासवान ने बिहार में राजग छोड़ने और अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक, रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहे, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के साथ-साथ केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

5 जुलाई, 1946 को बिहार के खगड़िया जिले में जन्मे पासवान पुलिस सेवा के लिए चुने गए थे, लेकिन उन्होंने राजनीति में शामिल होने का फैसला किया।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Modi pays homage to Ram Vilas Paswan
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3d9T4vx