-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स आज अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इस बार एयरफोर्स के बेड़े में राफेल को भी शामिल किया गया है। राफेल के अलावा वायुसेना सुखोई, तेजस समेत कई अन्य लड़ाकू विमान इस दौरान अपनी ताकत दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना को बधाई दी। पीएम ने कहा, एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी बधाई
एयरफोर्स डे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट किया। राष्ट्रपति ने कहा, वायु सेना दिवस पर, हम गर्व से हमारे वायु योद्धाओं, वेटरन और भारतीय वायु सेना के परिवारों का सम्मान करते हैं। पूरा देश हमारे आकाश को सुरक्षित रखने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में सहायता करने में भारतीय वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी रहेगा। राष्टपति ने कहा, राफेल, अपाचे और चिनूक को शामिल करने के साथ आधुनिकीकरण की चल रही प्रक्रिया भारतीय वायुसेना को और भी अधिक सामरिक बल में बदल देगी। विश्वास है कि आने वाले वर्षों में, भारतीय वायु सेना प्रतिबद्धता और क्षमता के अपने उच्च मानकों को बनाए रखना जारी रखेगी।

रक्षामंत्री ने भी किया ट्वीट
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, वायु सेना दिवस 2020 के अवसर पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। 88 साल के समर्पण, त्याग और उत्कृष्टता ने भारतीय वायुसेना की यात्रा को चिह्नित किया है जो आज एक घातक फोर्स है। राष्ट्र को अपने वायुसेना के योद्धाओ पर गर्व है। देश भारतीय वायुसेना के योद्धाओं को सलाम करता है क्योंकि यह चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे विश्वास है कि भारतीय वायुसेना हमेशा राष्ट्र के एयर स्पेस की रक्षा करेगी। आपको ब्लू स्काई और हैप्पी लैंडिंग की शुभकामनाएं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian Air Force Day LIVE updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30EBvyD