डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी को एक चेतावनी भरा पत्र लिखा है। इस पत्र में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की लोकेशन चीन में दिखाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है और ट्विटर के सीईओ से संवेदनशीलता से काम करने को कहा है। आईटी सचिव अजय साहनी की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि देश की संप्रभुता और अखंडता का अनादर करने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है। बता दें कि ट्विटर ने 18 अक्टूबर को अपने प्लेटफॉर्म पर लेह की जियो टैग लोकेशन को चीन में दिखाया था इस मामले को लेकर ट्विटर इंडिया ने कहा कि हम रविवार को आई इस तकनीकी दिक्कत से अवगत हैं. हम इसके संवेदनाओं को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं। दिक्कत को सही करने के लिए टीम तेजी से काम कर रही है और जियोटैग के मसले का जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jp0yfn