-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

कोलकाता, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धवान जिले में गुरुवार सुबह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी।

कोयला संभालने के विवाद को लेकर बुधवार रात को खशकोजोवाड़ा कोयला खदान इलाके में झड़प के बाद ये घटना हुई।

सूत्रों ने बताया कि धर्मबीर नोनिया नामक व्यक्ति को प्रतिद्वंद्वी समूह के बदमाशों ने मार डाला। गोलीबारी के दौरान घायल हुए दो अन्य लोगों को दुगार्पुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने अंडाल पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
1 killed, 2 injured in firing in two Trinamool factions in Bengal
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pfjEsC