-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बदमाशों ने घड़ी व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया और उनका बैग लूट लिया। बैग में 20 हजार रुपए नगद और जरूरी कागजात थे। बदमाशों ने गोइठहा इलाका स्थित व्यवसायी के घर से 100 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, व्यवसायी श्याम बिहारी मिश्रा को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी है।

बैग छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने पेट में गोली मारी

SSP अमित पाठक ने बताया कि व्यवसायी श्याम बिहारी का घर खेतों के बीच बना है। सुनसान होने के कारण बदमाशों ने घर से कुछ दूरी पर घटना को अंजाम दिया। बैग में 20 हजार रुपए ही थे। जबकि बदमाशों को आशंका रही होगी कि दीपावली के त्योहार पर बिक्री लाखों में हुई होगी। घटना में स्थानीय बदमाशों का हाथ हो सकता है। गोली पेट मे लगी है, जो रीढ़ की हड्डी में जाकर फंस गई है।

घायल व्यवसायी ने खुद फोन कर परिजन को दी सूचना

घायल होने के बाद व्यवसायी श्याम बिहारी ने खुद फोन कर परिजन को घटना की सूचना दी। श्याम बिहारी की पत्नी सुमन मिश्रा घर पर दीपावली के पूजा की तैयारियां कर रही थी। अस्पताल में पत्नी सुमन ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धनतेरस के वजह से बदमाशों ने सोचा कि बैग में लाखों रुपए होंगे। इसलिए वारदात को अंजाम दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IBBKV2