-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

अयोध्या. सरयू तटों पर 6 लाख दियों को सजा दिया गया है। पहली बार आज रामलला मंदिर में 11 हजार दीपक जलेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ व गवर्नर आनंदीबेन पटेल शाम साढ़े तीन बजे राम जन्म भूमि परिसर में स्थापित राम लला मंदिर दर्शन करने के बाद पहला दीप जला कर दीपोत्सव का श्रीगणेश करेंगे।। अयोध्या प्रभु राम के स्वागत को लेकर पूरी तरह से सज गई है। सभी तैयारी व दीयों को जलाने का रिहर्सल किया गया है। इस बीच कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करवाने के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। बाहर के लोगो का अयोध्या प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन

दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शुक्रवार को जब 24 घाटों पर 6 लाख दीये जलेंगे तो उनमे मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी दीप श्रृंखला से बनी महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाली झलकियां। अवध यूनिवर्सिटी के कला व फाइन आर्ट विभाग के स्टूडेंट्स ने इनके साथ राम कथा के प्रसंगों का चित्रण किया है। प्रमुख झलकियों में घाट संख्या दो पर सामाजिक समरसता व महिला सशक्तीकरण पर संदेश प्रस्तुत किया गया है। इसी के क्रम में घाट संख्या तीन पर वनवास से चैादह वर्षों बाद लौटे भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान को दीप माला से तैयार किया गया है। घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हुए हनुमान जी की छवि को उकेरा गया है। वहीं घाट संख्या दस पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है। यूनिवर्सिटी के वीसी प्रों रविशंकर सिंह के मुताबिक दीपोत्सव स्थल पर स्वयंसेवकों के द्वारा जगह-जगह कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बताया गया कि सभी 24 घाटों पर दीए के पैटर्न मानकों के अनुरूप लगाने का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। दीपोत्सव में तैनात स्वयंसेवकों को सावधानी से दीए जलाने के लिए गुरूवार को घाटों पर प्रशिक्षित कर रिहर्सल किया गया। कोविड-19 के मानकों को चुस्त दुरूस्त बनाये रखने के लिए नियमित रूप से ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा दिशा-निर्देश बराबर प्रसारित किए जा रहे हैं। राम की पैड़ी दीपोत्सव स्थल पर सघन सेनेटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है।

ग्रीन कारिडोर बनाया गया

डीआईजी दीपक कुमार के मुताबिक अयोध्या की सुरक्षा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अयोध्या मे ही 12 स्थलो पर रूट डावर्जन किया गया है। एम्बुलेन्स एवं मरीज वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया, ऐसे वाहनो को सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जा सके।

दीपोत्सव 2020 के मुख्य कार्यक्रम

#दोपहर 10:00 बजे साकेत महाविद्यालय से निकलेगी 11 झांकियां।
#भगवान श्रीराम की जीवनवृत्त पर निकलेगी 11 झांकी। पहुंचेगी राम कथा पार्क।
#3:00 बजे सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचेगी अयोध्या एयरपोर्ट।
#3:30 पर सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी पटेल। रामलला का दर्शन करने के बाद जलाएंगे रामलला के सामने पहला दिया।
#4:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर से सीएम व गवर्नर रवाना होंगे राम कथा पार्क।
#राम कथा पार्क में भगवान श्रीराम माता सीता का करेंगे स्वागत। होगा राज्याभिषेक।
# शाम 5:00 सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचेगी सरयू आरती घाट। मां सरयू का करेंगे आरती।
#आरती के बाद राम की पैड़ी पर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ।
# 8:00 बजे पहुंचेंगे सर्किट हाउस।
#सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 14 नवम्बर की सुबह गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहली बार आज रामलला मंदिर में 11 हजार दीपक जलाये जलेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36tE7Bz