-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया के कई देशों में आज दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों से लेकर मंदिरों तक सभी को दिया और लाइटों से सजाया गया है। रोशनी के इस पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया साइट ट्विटर के जरिए देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं हैं।

पीमए मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी में एक साथ लिखे अपने एक ही ट्वीट में कहा कि देश के सभी लोगों को दीपावली की मंगलकामनाएं। सभी को दीपावली की बधाई। ये त्योहार और चमक और खुशी दें। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।

पीएम मोदी का संदेश
इससे पहले दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से दीपावली के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दीया जलाने की अपील की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'इस दीपावली हम सभी एक दीया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।

राष्ट्रपति का शुभकामना संदेश
इसके पहले दिवाली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, सभी देशवासियों और विदेशों में बसे भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, 'विभिन्न पंथों और धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला यह पर्व देश के लोगों की एकता, सद्भावना और भाई-चारे को मजबूत करता है। यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। 

आइए, इस मौके पर हम संकल्प लें कि हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें। दीपावली स्वच्छता का भी उत्सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्मान करें।' उन्होंने कहा, 'मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।'

उपराष्ट्रपति नायडू ने दी शुभकामनाएं
वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी दिवाली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि, यह पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें दानवी शक्तियों का दमन करते रहना है और हमारे समाज में भलाई तथा सौहार्द लाना है। उन्होंने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है और भगवान राम के जीवन के आदर्श विचारों में हमारे विश्वास को और सुदृढ़ करती है। 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि त्योहार हमेशा परिवार और मित्रों के साथ बैठने और खुशी मनाने का अवसर होता है लेकिन इस साल कोविड-19 की अभूतपूर्व स्वास्थ्य संबंधी आपदा को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करके दिवाली मनानी चाहिए। उन्होंने सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह त्योहार अज्ञानता के अंधेरे को दूर करे और ज्ञान का दीप जलाए। यह पर्व हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली लाए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Diwali 2020: PM Modi and the President wishes Diwali to the countrymen
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ktobEf