-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

वाराणसी में युवाओं से सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां के सिगरा थाने में गया (बिहार) के रहने वाले दीपक कुमार ने लल्लन सिंह यादव के खिलाफ शिकायत की है। जिसके बाद आरोपी लल्लन सिंह को गुरुवार को लहुराबीर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

सेना के कई फर्जी दस्तावेज बरामद
एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी लल्लन सिंह ने 28 लाख 50 हजार रुपए सेना भर्ती कराने के नाम पर लिए हैं। इसको लेकर हमारी टीम कई दिनों से लगी थी। कल पकड़े जाने के बाद इसने कई राज उगले हैं। आरोपी बलिया निवासी साथी मनी भूषण के जरिये अभ्यर्थियों को फसाता था। फर्जी कॉल लेटर और नियुक्ति पत्र भेजकर बेवकूफ बनाता था। जो अभ्यर्थी कहीं सेना भर्ती में शामिल होता था, वही इसके निशाने पर होता था।

सिगरा थाने में इसके खिलाफ 419, 420, 467, 468, 471, 406 और 506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। वाराणसी पुलिस और खुफिया एजेंसियों इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क को भी तलाश रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी सुनियोजित तरीके से अभ्यर्थियों के पास काल लेटर और नियुक्ति पत्र भी भेजता था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nkyUCJ