-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन का मंगलवार को छठा दिन है। इस आंदोलन को लेकर सत्ता और विपक्षी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते तीन दिनों में चार बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज किसानों के हक में बुलंद की और मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मंगलवार को उन्होंने केंद्र सरकार पर कृषि बिलों की आड़ में जमीन हड़पने का आरोप लगाया।

किसानों के हक में हमेशा संघर्षरत

अखिलेश यादव ने कहा कि आय दोगुना करने का जुमला देकर कृषि कानून की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षडयंत्र हो रहा है। इसे हम खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं। मैं अपने किसानों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हूं। ताकि MSP, मंडी और कृषि की सुरक्षा करने वाली संरचना बची-बनी रहे। उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा खत्म है।

मेहनतकश मुफलिसी में, पैसों वालों की चकाचक छन रही

इससे पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने काव्य पंक्तियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनके बनारस दौरे पर भी तंज कसा था। कहा था कि इधर किसानों की जिंदगी पर बन रही है, उधर देवों की दिवाली मन रही है। दिल बहुत छोटा है। इस अनुपात में तो नाप जिसके सीने की 56 रही है, वह मेहनतकश मुफलिसी में है। लेकिन पैसों वालों की चकाचक छन रही है। उधर, हलधर, इधर बंदूक वाले दीपक आंधी लड़ाई ठन रही है।

##

ढोंग का उत्सव जारी है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को यह भी कहा था कि भारत की थाली भरने वालों की रात काली कर दी गई है। उन किसानों से मिलने का वक्त नहीं है। लेकिन ढोंग का उत्सव जारी है।

##

किसान आतंकवादी तो भाजपाई उनका उगाया न खाएं

इससे पहले रविवार को अखिलेश ने कहा था कि किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा-बड़ा व्यापार, दुकानदारी, सड़क, परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों को गिरवी रखने का षड्यंत्र है। अगर भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को अखिलेश ने कहा था कि किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36n0yJC