-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

25 नवंबर से वैवाहिक सीजन शुरू होने से पहले मेहमानों पर लगी पाबंदी ने कारोबारियों और इनसे जुड़े लोगों को एक बार फिर से परेशानी में ला दिया है। कारोबारियों को इस सीजन में पांच करोड़ के घाटे का अनुमान है। वाराणसी में वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े करीब तीन हजार लोग प्रभावित होंगे। मार्च के बाद कोविड 19 की वजह से इंडस्ट्री को 100 करोड़ से ज्यादा का घाटा हो चुका है।

वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों में मजदूरों की संख्या हजारों में है। लॉन, वेटर, डेकोरेशन, ढुलाई से तमाम लोग जुड़े हैं।

कैटरिंग, डेकोरेशन, होटल, लॉन, बैंड बाजा से जुड़े लोगों को भी नुकसान

वाराणसी टेंट व्यवसायी एसोसिएशन के महामंत्री भीम सिंह ने बताया कि हमारी इंडस्ट्रीज और जुड़े लोगों को 100 करोड़ का नुकसान करीब पहले ही हो चुका है। 25 तारीख से वेडिंग सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में पाबंदी से टेंट व्यवसायियों में निराशा है। बुकिंग कैंसिल होने लगे हैं। जिनके यहां शादी है, वे कॉर्ड बांट चुके हैं। 200 से 250 मेहमानों की खातिरदारी की तैयारियों पर रोक के बाद अब लोग प्रोग्राम पोस्टपोंड कर रहे है।

अचानक लगी पाबंदी से लोग काफी परेशान हैं

अजित पांडेय ने बताया कि उनके भाई का तिलक समारोह 8 दिसंबर और शादी 11 दिसंबर को है। सभी तैयारियां हो चुकी है। 200 लोगों को कार्ड भी बांटा जा चुका है। अब किसे मना किया जाए? लॉन, बैंड बाजा, कैटरिंग, डेकोरेशन की बुकिंग हो चुकी है। मनीष शुक्ला ने बताया कि उनके यहां तो बुधवार को ही साले का तिलक है। मेहमानों को कार्ड बंट चुका है। अब किसी को मना नहीं किया जा सकता। अचानक पाबंदी लगाना ठीक नहीं है।

लहरतारा निवासी पांडेय परिवार में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में, पाबंदी की वजह से मेहमानों की संख्या में कटौती की गई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाराणसी टेंट व्यवसायी एसोसिएशन के महामंत्री भीम सिंह। उन्होंने बताया कि हमारी इंडस्ट्रीज और जुड़े लोगों को 100 करोड़ का नुकसान करीब पहले ही हो चुका है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fqPlLb