-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव की कुल 243 सीटों पर चार राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। राज्य की कुल 38 विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला है। इन सीटों पर पहले और दूसरे नंबर के प्रत्याशियों के बीच एक हजार से भी कम वोटों का फासला है। कुछ सीटों पर तो 50 से भी कम वोटों का अंतर है। ऐसे में इन सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है।

मिसाल के तौर पर बिहारीगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ आठ वोटों से जदयू प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह बैकुंठपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के मिथिलेश तिवारी सिर्फ 22 वोटों से आगे चल रहे हैं। अतरी विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार अजय यादव महज 848 वोट से बढ़त बनाए हैं। जबकि बाजपट्टी विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी राजद प्रत्याशी से 380 वोट से पीछे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कुल 243 सीटों पर चार राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 74, जदयू 48, राजद 66, कांग्रेस ने 21 सीटों पर बढ़त हासिल की है।

एनएनएम/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
38 assembly seats in Bihar fiercely contested, difference of less than one thousand votes
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3phgPXW