दीपावली और भईया दूज के समय हवाई सफर करने वालो के लिए अच्छी खबर है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद का किराया काफी कम हो गया है। रोजाना चलने वाले विमानों की संख्या में कमी के साथ पैसेंजर भी काफी कम हो गए हैं। दीपावली के समय यही किराया 12 से 15 हजार तक हो जाता था।
कोविड के बीच पाबंदियां हटने के बाद भी यात्रियों में कमी
वाराणसी से हैदराबाद का किराया 5 से 8 हजार रुपए तक है, जो पहले 8 से 12 हजार रुपए तक होता था। वहीं नई दिल्ली का किराया 4 से 5500 रुपए तक है। जो पहले 5 से 8 हजार रुपए तक होता था। पटना का किराया 3 हजार रुपए तक है। जो पहले 2500 रुपए से 5 हजार तक होता था। मुंबई का किराया 5 से 10 हजार रुपए के आस पास है। जबकि पिछले साल किराया 12 हजार रुपए तक पहुंच गया था।
एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के चलते पैसेंजर बहुत कम हो गए हैं। बहुत से लोग जो वापस लौटे हैं, अब वो दूसरे जगह जाना नहीं चाहते। यात्रियों के मन मे कोरोना के चलते भय भी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pjcjZf