-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के कानपुर में देर रात पानी की छींटे पड़ जाने जैसे मामूली बात पर हुए विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। दोनों समुदायों के बीच हुए मारपीट व पथराव में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे हैलट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस-पीएसी बल तैनात है। हालात काबू में है। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 4 आरोपियों को पकड़ा है। यह मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मृतक के भाई दीपक की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद व 5 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

यह फोटो कानपुर की है। घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी।

पानी की छींटें पड़ने के चलते हुआ विवाद

चकेरी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी पिंटू (25 साल) टेनरी में काम करता था। वह रविवार रात अपने बड़े भाई दीपक और दोस्त संदीप के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पान की दुकान के पास सभी गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पड़े पानी के पाउच पर पैर पड़ने से पानी की कुछ छींटे सड़क से गुजर रहे अमान व उसके साथियों पर पड़ गईं। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों के बीच बचाव करके मामला शांत कर के दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। लेकिन अमान के साथियों ने फोन करके अपने 20-25 अन्य साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने आते ही पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पथराव में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल पिंटू को हैलट अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने पिंटू मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

क्या बोले एसपी ईस्ट?
एसपी ईस्ट राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मौके पर हालात पूरी तरीके से नियंत्रण में है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अभी तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फाेटो कानपुर की है। घटनास्थल पर पड़े ईंटें और मौजूद पुलिसकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38IYo8U