-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीपावली से पहले काशी की जनता को 614 करोड़ रुपये का त्योफा देंगे। 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा। छह स्थानों पर बड़े स्क्रीन पर कार्यक्रम को लाइव दिखाया भी जायेगा। इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए 100 से 150 लोगो के बैठने की व्यवस्था भी की गयी है।

लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

लोकार्पण होने वाली योजनाओं में सारनाथ पुरातात्विक खंडहर में लाइट एंड साउंड सिस्टम, गंगा प्रदूषण से जुड़ी नियंत्रण इकाई, केंद्रीय कारागार की बाउंड्री वाल, सीड स्टोर, 118 करोड़ से आई पीडीएस फेज 2 के विधुत कार्य, स्मार्ट लाइटिंग कार्य, गौ संरक्षण केंद्र प्रमुख है। एयरपोर्ट पर बने दो एयरोब्रिज का वर्चुअल कार्यक्रम में उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री डीजल रेल इंजन कारखाने के नामकरण का भी उद्घाटन करेंगे।

वही शिलान्यास की योजना में जंगम-बाड़ी वार्ड पुनर्विकास 12.65 करोड़ रुपये, शहर में 128.04 करोड़ रुपये से सर्विलांस कैमरे लगाये जायेंगे, बेनियाबाग पार्क का पुनर्विकास 90.42 करोड़ रुपये, सांस्कृतिक संकुल के सभागार का नवीनीकरण 8.95 करोड़, चांदपुर औद्यौगिक क्षेत्र में मार्ग और नालियों का सुदृढ़ीकरण 10.84 करोड़ रुपये से होगा।

5वीं बार जुड़ेंगे ऑऩलाइन

कोविड 19 के बीच वर्चुअल तरीके से 19 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा किया था। 26 जून को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश योजना के तहत स्मॉल इंडस्ट्री के व्यापारियों को चेक वितरण किये थे। 9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी कोरोना काल मे लोगो की मदद करने वाले कोरोना वारीयर्स से ऑनलाइन संवाद किये थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोकार्पण और शिलान्यास के अलावा प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल सभा के माध्यम से काशी की जनता को संदेश देंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35cAj8h