-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को जघन्यतम वारदात सामने आई है। यहां दिवाली की रात एक छह साल की बच्ची की तंत्र-मंत्र के चक्कर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बच्ची शनिवार शाम लापता हुई थी। पूरी रात परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। आज सुबह बच्ची का शव लोगों को काली मंदिर के पास निर्वस्त्र क्षत-विक्षत मिला। लोगों के अनुसार, उसके शरीर से कई अंग गायब हैं। मौके से पुलिस को बच्ची का खून से सना हुआ चप्पल बरामद हुआ है। ऐसे में किसी तांत्रिक द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

शनिवार की शाम से लापता थी बच्ची

यह पूरी घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव की है। यहां रहने वाले करन कुरील की छह साल की बेटी श्रेया दिवाली के मौके पर शनिवार की शाम गांव की दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी। लेकिन वह लापता हो गई। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अपने तरीके से पड़ताल शुरू की। आज सुबह कुछ ग्रामीण काली मंदिर के पास गए तो वहां बच्ची का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ। यह देख ग्रामीण सन्न रह गए। जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

हत्याकांड में कई लोगों के शामिल होने की संभावना
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है। फिलहाल अभी आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस हत्या केस में कई लोग शामिल हो सकते हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना खुलासा किया जाएगा।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो कानपुर की है। बच्ची की हत्या की जानकारी होने के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ICl1kJ